फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mixing spices and other substances with milk, khoya

Baghpat News: दूध, खोया के साथ मसालों और अन्य पदार्थों में मिलावट का खेल

Wed, 07 Jun 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 07 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mixing spices and other substances with milk, khoya
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
विज्ञापन

- एक साल में सबसे अधिक दूध के 33 और खोया के 49 नमूने हुए फेल
- मिलावटखोरों पर लगा 36 लाख का जुर्माना, 53 मामलों की कोर्ट में चल रही सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यहां दूध, खोया के साथ मसालों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल चल रहा है। पिछले एक साल में 123 नमूने फेल हुए हैं। इनमें सबसे अधिक दूध के 33 और खोया के 49 नूमने फेल हुए हैं। खाद्य विभाग की ओर से एक साल में मिलावट खोरों पर 36 लाख 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है और 53 नमूनों की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जहां आरोप सिद्ध होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- दो महीने में 16 नमूने हुए फेल
खाद्य विभाग की ओर से अप्रैल और मई में 17 नमूने जांच के लिए भेजे गए, इनमें से 16 नमूने फेल हो गए हैं। इनके खिलाफ विभाग की ओर से वाद दायर कराया गया है।
विज्ञापन

- दूध में पानी तो खोया में रिफाइंड की मिलावट
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद का कहना है कि जिले में सबसे अधिक दूध में पानी की मिलावट की जा रही है। इसके अलावा जांच में पाया गया है कि रिफाइंड और मिल्क पाउडर मिलाकर खोया बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अन्य जगह से आने वाला खोया और पनीर सबसे खराब
यहां आसपास के जिलों से सप्लाई होने वाले खोया और पनीर में सबसे अधिक मिलावट मिल रही है। विभाग की ओर से चेकिंग अभियान के दौरान दूसरे जिलों से सप्लाई होने वाले मावा और पनीर में अधिक मिलावट का खेल हो रहा है।
- यह हो सकता है नुकसान
चिकित्सकों का कहना है कि मिलावटी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से पेट, आंत, किडनी और त्वचा के अलावा लीवर को सबसे अधिक नुकसान होता है। केमिकल युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से केमिकल खून में मिलकर पूरे शरीर को प्रभावित करता है। इसका सेवन करने से आंखों और त्वचा की बीमारी की सबसे अधिक परेशानी होती है और पाचनतंत्र भी कमजोर हो जाता है जिससे बीमारी बढ़ने की अधिक आशंका रहती है।
- एक साल में लिए गए नमूने
पदार्थ नमूने फेल
दूध 54 33
खोया 72 49
मिठाई 30 20
पनीर 10 10
दाल, तेल 23 11
------------------------

कुल 189 123
-- वर्जन-
मिलावट खोरों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। एक साल में 36 लाख 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है, जबकि 53 केस की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। अब विभाग की ओर से फलों और जूस की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। - मानवेंद्र सिंह, सहायक खाद्य अधिकारी
- मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पूरा शरीर प्रभावित होता है। मिलावटी खाद्य पदार्थ सबसे अधिक लीवर, किडनी और आंत को प्रभावित करता है। - डॉ. विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed