फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mitli Rajbaha turned into a dirty drain

गंदे नाले में तब्दील हुआ मीतली रजबहा

Sun, 12 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mitli Rajbaha turned into a dirty drain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। खेकड़ा नगर के जंगल से होकर गुजरने वाले मीतली रजबहा नाले में तब्दील हो चुका है। रजबहे में पानी ना आने के कारण लोगों ने कूड़ा आदि डालकर इसे पाट दिया है। सफाई नहीं होने के कारण रजबहे में झाड़ियां उग गई हैं। लोगों ने रजबहे की सफाई की मांग की है।
जनपद में पूर्वी यमुना नहर से 37 रजबहे जुड़े हैं। इनमें से खेकड़ा क्षेत्र में फिरोजपुर माइनर और मीतली रजबहा फसलों की लाइफलाइन रही हैं। मीतली रजवाहे पर ईट भट्ठों और उसके आसपास की बस्ती के लोगों ने अतिक्रमण कर कूड़े से पाट दिया है। लोग रजबहे मे कूड़ा डालने के साथ ही गंदे पानी की निकासी भी इसी में ही करते है। सफाई नहीं होने के कारण रजबहे में झाड़ियां उग गई हैं। ग्राम बसी से लेकर फखरपुर तक रजबहे की स्थिति बेहद खराब है। नगरवासी किसान सुरेंद्र धामा, शिवकुमार धामा, रामफल सिंह आदि का कहना है कि रजबहा खरपतवार से अटा पड़ा है। कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से रजबहे की साफ सफाई कराने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने सिंचाई विभाग से रजबहे की साफ सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रजवाहे की साफ सफाई और मरम्मत कराने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। जल्दी ही किसानों की समस्या का निदान करा दिया जाएगा। - अजय कुमार, उपजिलाधिकारी खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed