फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mistress, who went to steal theft slapped

चोरी की तहरीर देने गए मिस्त्री को मारे थप्पड़

Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mistress, who went to steal theft slapped
बागपत। चोरों ने माता कालोनी निवासी वेल्डिंग मिस्त्री के मकान से नगदी, जेवर और कीमती सामान चोरी कर लिया। चोराें ने यह वारदात परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघा कर की। मिस्त्री का आरोप है कि जब वह तहरीर देने कोतवाली पहुंचा तो कुछ पुलिस कर्मियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए थप्पड़ भी मारे। उसने इसकी शिकायत एएसपी से की है।
विज्ञापन

माता कालोनी निवासी जावेद पुत्र सब्बर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात चोरों ने बरामदे में सो रहे लोगों पर नशीले पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद चोर उसके घर से दो जोड़ी सोने के कानों की बाली, पैंडिल, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, छल्ले, एक गैस सिलेंडर समेत 23 हजार नगदी लेकर फरार हो गए। लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, जावेद का आरोप लगाया है कि तहरीर देने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार कर चाटे मारे। इसकी शिकायत उसने एएसपी अनित कुमार को की है। पुराना कस्बा चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने भी चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थप्पड़ मारने के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed