{"_id":"68d590ebb3f5f9127b025564","slug":"mission-shakti-team-takes-pregnant-woman-who-fainted-in-the-market-to-her-home-baghpat-news-c-28-1-bag1001-139100-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बाजार में बेहोश हुई गर्भवती को मिशन शक्ति की टीम ने घर पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बाजार में बेहोश हुई गर्भवती को मिशन शक्ति की टीम ने घर पहुंचाया
Fri, 26 Sep 2025 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:19 AM IST
सार
बागपत में मिशन शक्ति टीम ने बाजार में बेहोश हुई गर्भवती महिला को सुरक्षित घर पहुंचाया। टीम ने 24 घंटे के भीतर लापता युवती को भी खोजकर परिजनों को सौंपा। दोनों घटनाओं में टीम की तत्परता सराही गई।
विज्ञापन
विस्तार
बागपत। शहर के बाजार में बेहोश हुई गर्भवती महिला को मिशन शक्ति की टीम ने ई रिक्शा में बैठाकर घर पहुंचाया। इसके अलावा 24 घंटे के अंदर लापता युवती को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बागपत कोतवाली की मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी एसआई सीमा, कामना बाजार में जागरुकता अभियान चला रही थी। तभी एक गर्भवती महिला बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। मिशन शक्ति टीम ने उसे देखा तो दौड़कर वहां पहुंची। उन्होंने गर्भवती महिला को पानी पिलाया। उसके होश में आने पर ई-रिक्शा में बैठाकर महिला होमगार्ड के साथ घर भेजा। इनके अलावा दोघट की मिशन शक्ति टीम ने एक लापता युवती को 24 घंटे में तलाश किया।