Baghpat: एसपी ऑफिस के सामने चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर समेत चार लाख का सामान लेकर फरार हुए बदमाश
Baghpat News : बागपत में बदमाशों ने एसपी ऑफिस के सामने ही चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोर एक कमरे से सोने-चांदी के जेवर समेत चार लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में चोरों ने बृहस्पतिवार रात एक मकान और उसके नीचे ढाबा खंगाल दिया। जहां से हजारों रुपये की नगदी, कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवर समेत चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच के जुट गई।
एसपी कार्यालय के सामने ढाबा चलाने वाली शालू ने बताया कि वह बुधवार की सुबह परिवार वालों के साथ मेरठ गई थी। जबकि पड़ोस में लिंटर डालने का काम चल रहा था। शालू ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह जब वह वापस लौटी तो ढाबे का शटर खुला हुआ मिला और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ मिला। जहां से कीमती सामान चोरी मिला।
यह भी पढ़ें: बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'
इसके अलावा ऊपर कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा हुआ मिला। जिसमें से 15 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य कीमती सामान चोरी मिला। उसके ढाबे और कमरे से चार लाख रुपये से अधिक की चोरी की गई। एसपी कार्यालय के सामने चोरी की घटना होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़िता ने कोतवाली पर तहरीर देकर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
यह भी पढ़ें: West UP News Live : मुजफ्फरनगर में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिंजरे में फंसा एक और गुलदार, पढ़ें ताजा खबरें