फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Miscreants looted a car near the cave temple on the National Highway

Baghpat News: बदमाशों ने नेशनल हाईवे पर गुफा मंदिर के पास कार लूटी

Thu, 09 Nov 2023 07:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted a car near the cave temple on the National Highway
-गौरीपुर मोड़ से बड़ौत जाने के लिए चार युवकों ने मांगी थी लिफ्ट
विज्ञापन

-पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़ से कार में लिफ्ट लेकर चार बदमाशों ने गुफा मंदिर के पास पहुंचते ही कार लूट ली। इतना ही नहीं विरोध करने पर चालक को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। लूटपाट के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

छपरौली की पट्टी चौधरान में रहने वाले सतेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे वह अपनी वैगनआर कार लेकर गौरीपुर मोड़ पहुंचा, तभी कुछ लोगों ने हाथ देकर उसकी गाड़ी रुकवाई और बड़ौत जाने के लिए कार में बैठ गए। आरोप लगाया कि जैसे ही वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुफा मंदिर के पास पहुंचे तो कार में बैठे एक युवक ने उल्टी होने की बात कहकर गाड़ी रुकवाई, तभी दूसरे युवक ने उस पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए कार लूट ली। इसके बाद चारों बदमाश कार लेकर बड़ौत की तरफ भाग गए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की। पुलिस रातभर लुटेरों की तलाश में जुटी रही, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटपाट का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed