फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Misbehaved with the promise of marriage

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Wed, 15 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Misbehaved with the promise of marriage
बागपत/अमीनगर सराय। दिल्ली निवासी एक युवती मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र देकर बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करती थी। फैक्ट्री में ही सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र का एक युवक भी काम करता है। युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। एक साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पूर्व वह उसे अपने घर लेकर पहुंचा। आरोप है कि युवक के परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया। विरोध करने पर ईख के खेत में ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या करने की भी कोशिश की। किसी तरह बचकर वहां भागी। इसकी शिकायत सिंघावली अहीर थाने में की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके प्रार्थना पत्र को फाड़ दिया। पीड़िता ने युवक ओर उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, युवक के परिजन भी सिंघावली अहीर थाने पहुंचे। उन्होंने युवती को अपने साथ लेकर जाने की बात कहीं है। वहीं, थानाध्यक्ष सिंघावली अहीर उमेश पांडेय ने बताया युवती ने जो भी आरोप लगाए है वह गलत है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के चलते केस महिला थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed