फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   misbehaive

कार सवारों ने अस्पताल के महिला स्टॉफ से अभद्रता की

Fri, 03 Jan 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
misbehaive
कार सवारों ने अस्पताल के महिला स्टॉफ से अभद्रता की
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)।
शहर में स्थित एक अस्पताल से दिल्ली जा रहे महिला स्टॉफ के साथ कार में सवार तीन युवकों ने अभद्रता की। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचकर धुना। बाद में आरोपियों ने महिलाओं से माफी मांग ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
शहर में पाठशाला मार्ग पर स्थित एक अस्पताल में दिल्ली से महिला चिकित्सक व स्टाफ की महिलाएं आती हैं। बुधवार को शाम के समय छुट्टी होने पर महिला स्टाफ कार में सवार होकर दिल्ली लौट रहा था। जब उनकी कार पाठशाला बस स्टैंड के पास पहुंची। तभी वहां खडे़ कार में सवार तीनों युवक स्टाफ की महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे करने लगे। इसके बाद उन्होंने महिलाओं की कार का पीछा शुरू कर दिया। महिलाओं ने अपनी कार हाईवे स्थित डूंडाहैड़ा चेक पोस्ट पर रोक दी और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीछा कर रहे युवकों की कार डूंडाहैडा चैक पोस्ट पर खड़ी महिलाओं की कार से जा टकराई।
विज्ञापन

चैक पोस्ट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को पकड़ा लिया। ुआरोपियों ने अपने आप को भाकियू नेता का करीबी बताकर पुलिस पर रोब गालिब करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने तीनों की धुनाई कर दी। इसके बाद युवकों ने अस्पताल स्टाफ की महिलाओं से माफी मांगी। इसके बाद महिलाओं ने पुलिस को कार्रवाई करने से इंकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने कहा आरोपी युवक शराब के नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed