फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mini truck seized 250 boxes of wine

मिनी ट्रक से 250 पेटी शराब बरामद

Tue, 24 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 24 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mini truck seized 250 boxes of wine
शराब की तस्करी - फोटो : अमर उजाला
बागपत। यूपी-हरियाणा बोर्डर पर निवाड़ा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब से भरे मिनी ट्रक को एक युवक के साथ पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि मिनी ट्रक से 250 पेटी शराब बरामद हुई है। 
 

 

पुलिस के मुताबिक हरियाणा की ओर से एक मिनी ट्रक सोमवार शाम आ रहा था। निवाड़ा चौकी पुलिस ने उसको रोकने का इशारा किया तो चालक उसे लेकर भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने मिनी ट्रक को एक युवक के साथ पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े  युवक ने बताया वह सोनीपत के गन्नौर निवासी सलीम है। वह हरियाणा से अपने साथियों के साथ शराब लेकर आ रहा था।  कोतवाल ने बताया मिनी ट्रक से 250 पेटी देशी शराब बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये है। 

विज्ञापन

 

4 लोगों को गिरफ्तार कर 141 लीटर शराब पकड़ी 
बागपत। पुलिस और आबकारी की टीम ने जनपद में चेकिंग अभियान चलाकर चार लोगों को गिरफ्तार कर 141 लीटर शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में काठा गांव का विपिन भी शामिल है। उनके पास से 18 लीटर शराब मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों की चेकिंग कर 85 
हजार रुपये शमन शुल्क वसूला 
बागपत। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने जनपद में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग कर 85300 रुपये शमन शुल्क वसूला। इसके अलावा अफसरों ने 22 गांवों में भ्रमण कर लोगों से मिलजुल कर रहने और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करने का आग्रह किया है।  


लुहारी के चार आरोपियों पर गैंगेस्टर 
बागपत। बड़ौत पुलिस ने लुहारी गांव के गौरव पुत्र पासवीर, बिट्टू पुत्र धर्मवीर, कुलदीप पुत्र मदन पाल, मोंटी पुत्र बिजेंद्र के खिलाफ 2/3 गैंगेस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed