फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mill's crushing capacity should be increased, dues should be paid

मिल की बढ़ाई जाए पेराई क्षमता, किसानों के बकाए का कराया जाए भुगतान

Thu, 19 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mill's crushing capacity should be increased, dues should be paid
- रालोद के राष्ट्रीय सचिव ने की प्रदेश सरकार से मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में कहा कि बागपत मिल की पेराई क्षमता कम होने के कारण किसानों की फसलों की बुआई प्रभावित होती है। उन्होंने किसानों की समस्या का समाधान कराने के लिए मिल की पेराई क्षमता बढ़ाकर दोगुना करने की प्रदेश सरकार से मांग की। इसके अलावा मिलों पर गन्ना बकाया भुगतान कराए जाने की मांग की गई।
सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि बागपत शुगर मिल 1956-57 में स्थापित हुई थी। मिल पर 70 गांवों के किसानों के गन्नें की पेराई होती है। पुरानी होने के कारण मिल आए दिन खराब रहती है, जिससे पेराई क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। मिल की पेराई क्षमता 25 हजार कुंतल प्रतिदिन है और सत्र में 45 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर सकती है। उन्होंने गन्ने की समय से पेराई कराने के लिए मिल की क्षमता बढ़ाकर दोगुना कराने और मिल का 15 अक्तूबर तक संचालन करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिल की क्षमता न बढ़ने तक मिल पर आने वाले 20 लाख कुंतल गन्ने की पेराई अन्य मिलों से कराई जाए। उन्होंने गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल करने और बकाए का ब्याज सहित शीघ्र भुगतान की मांग भी प्रदेश सरकार से की। इस दौरान जिला संयोजक नीरज पंडित, ओमबीर सिंह ढाका, कृष्णपाल, राजू तोमर सिरसली, सुभाष नैन, अजहर खां, विकास सांगवान, महेंद्र डागर, डॉ उदयवीर सिंह धनकड़, पप्पू जख्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed