{"_id":"61b4e5ce063bdf5da0548384","slug":"mill-issued-indent-for-three-days-farmers-will-get-relief-baghpat-news-mrt568625510","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल ने तीन दिन का इंडेट जारी किया, किसानों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल ने तीन दिन का इंडेट जारी किया, किसानों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रमाला मिल ने सात क्रय केंद्रों का तीन दिन का इंडेंट जारी कर दिया है। इंडेंट जारी होने से किसानों को काफी राहत मिलेगी। किसानों ने इंडेट जारी कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन भी किया था।
सरूरपुर, फैजपुर निनाना, फैजल्लापुर, नैथला, खेड़की, सुल्तानपुर हटाना समेत नौ गांवों में बागपत शुगर मिल की जगह रमाला मिल के सात केंद्र लगाए गए थे। इन केंद्रों के इंडेट जारी न होने के कारण किसानों की गन्ने की फसल खेतों में खड़ी थी। किसानों को गेहूं की बुआई करने और पशुओं के लिए चारे की समस्या से जूझना पड़ रहा था। इंडेंट जारी करने की मांग को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया था तो अमर उजाला ने उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाया था। शनिवार को मिल ने सातों सेंटरों का तीन दिन का इंडेंट जारी कर दिया है। इंडेंट जारी होने से किसानों ने काफी राहत महसूस की है। मिल ने शनिवार को सरूरपुर ए का 1100 क्विंटल, सरूरपुर बी का 700 क्विंटल, खेड़ा इस्लामपुर का 800 क्विंटल, सुल्तानपुर हटाना का 1000 क्विंटल, बिहारीपुर का 500 क्विंटल, फजाल्लापुर निनाना और नेथला का 2000 क्विंटल, खेड़की का 300 क्विंटल का इंडेंट जारी किया है। भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष नीटू नैन उर्फ बोक्का ने बताया इंडेंट जारी होने से किसानों को काफी राहत मिलेगी। किसान समय से गन्ने की तौत कर गेहूं की फसल की बुआई कर सकेंगे।
महासम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया
दोघट। आजमपुर मुलसम में अखिल भारतीय लोकदल का विजय महासम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कप्तान सिंह ने डॉ. प्रमेन्द्र कुमार को क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर मनोनीत किया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निशान्त चौधरी भी मौजूद रहें। चौधरी रमेश चौधरी नवीन, बंगाली सिंह, रामफल, मदन, लोकेंद्र, सुरेंद्र, सत्यपाल सिंह मौजूद रहे।