हादसे में मिलकर्मी की मौत, विरोध में हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीदाबाद उर्फ नयागांव निवासी मेहरद्दीन (50) बागपत चीनी मिल में कर्मचारी था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने साथियों के साथ साइकिल पर सवार होकर मिल से घर जा रहे थे। जैसे ही बाघू गांव के मोड़ के पास पहुंचे, तभी बागपत की ओर से तेज गति से जा रहे लोहे की एंगल से भरे ट्रैक्टर-ट्राली का सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में संतुलन बिगड़ गया और ट्राली पलट गई। उसमें रखी एंगल मेहरद्दीन के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर परिजन भी आ गए और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया। लोगों ने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस से शव छीनने का किया प्रयास
बागपत। पुलिस रोड से शव उठाने लगी तो परिजनों ने इसका विरोध किया। इस दौरान शव को लेकर पुलिस और लोगों की खींचातानी हुई। पुलिस ने उनको समझाकर शव को कब्जे में लिया। इस दौरान मृतक के परिवार की कई महिलाएं ही सड़क पर लेट गई। पुलिस ने काफी मशक्कत कर लोगों को शांत किया।