फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Middle-aged man dies in fight over hand pump boring

Baghpat News: हैंडपंप बोरिंग को लेकर मारपीट में अधेड़ की मौत

Fri, 26 Jan 2024 03:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies in fight over hand pump boring
बिनौली। रंछाड़ गांव में सरकारी हैंडपंप के बोरिंग के विवाद को लेकर दो युवकों ने अधेड़ व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया है।
विज्ञापन

रंछाड़ गांव में वीरेंद्र (55) पुत्र सुखबीर सिंह एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसका बस्ती में दो युवकों के साथ एक सरकारी हैंडपंप का बोरिंग कराने को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष हैंडपंप का बोरिंग अपने घर के सामने कराना चाहते थे। इसी विवाद को लेकर बुधवार की शाम दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। दोनों युवकों ने वीरेंद्र को बुरी तरह से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में बड़ौत के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र संदीप और मनेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुत्री शिवानी की शादी हो गई। पत्नी उर्मिला सहित सभी लोगों का रोते-रोते बुरा हाल था। बृहस्पतिवार सुबह मृतक की पत्नी उर्मिला ने पप्पू, मोनू, अंशुल, शेखर, विकास आदि के साथ थाने पहुचकर उसके पति की पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed