फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mid-day meal workers hostage

मिड-डे मील कर्मियों को बंधक बनाया

Thu, 19 May 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 19 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers hostage
बालैनी के एक स्कूल में बंधक बनाए कर्मचारियों से वार्ता करते शिक्षक। - फोटो : amar ujala
बागपत के बालैनी के बढ़सैनी गांव के नेताजी सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज में मिड-डे-मील लेकर पहुंचे कर्मचारियों को शिक्षक और छात्रों ने चार घंटे तक बंधक बनाए रखा। वे अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। आश्वासन मिलने पर उन्हें बंधनुक्त मुक्त किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बढ़सैनी के नेता जी सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज में सुबह नौ बजे मिड-डे-मील लेकर पहुंचे राजकुमार, विशु एवं एक अन्य को शिक्षक और छात्रों ने बंधक बना लिया। इसके बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दो माह से कभी-कभी ही मिड-डे-मील बांटा जा रहा है। जो खाना उन्हें दिया गया, वह सड़ा और बदबूदार था।

विज्ञापन

 

इसकी शिकायत छात्र शिक्षकों कर चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षकों ने कहा कि जब तक एसडीएम विद्यालय नहीं पहुंचेंगे, तब तक कर्मचारियों को बंधनमुक्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी राजकुमार का कहना था कि जो भी सामान एनजीओ उन्हें उपलब्ध कराता है, उसे ही वे विद्यालयों में सप्लाई कर देते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भोजन की गुणवत्ता को लेकर एनजीओ के मालिक ही सही जानकारी देंगे। इस संबंध में प्रधानाचार्य हरबीर सिंह ने कहा कि मिड-डे-मील न मिलने के कारण ही यह कदम उठाया गया है। इस मामले में डीएम से मिलकर एनजीओ की शिकायत की जाएगी। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मिड-डे-मील कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। 



टीम ने अन्य स्कूलों में नहीं बंटा भोजन
कर्मचारियों को नेजाजी सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज में बंधक बनाए जाने के बाद कई विद्यालयों में मिड-डे-मील नहीं बंट पाया। विद्यालयों में छात्र मिड-डे-मील का इंतजार करते रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed