फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Messing with the lives of women in the budget

बजट के चक्कर में महिलाओं के जीवन से खिलवाड़

Thu, 03 Dec 2020 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Messing with the lives of women in the budget
सोशल डिस्टेंस को तार तार कर रही सरकारी मशीनरी
विज्ञापन

दूसरे जनपद भेजी जा रही हैं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
न सैनिटाइजर, मास्क और न वाहनों की उचित व्यवस्था
बड़ौत। बढ़ते कोरोना को लेकर शासन प्रशासन भले ही आम जनता पर बंदिशें लगा रहा हो, लेकिन सरकारी मशीनरी पर कोई अंकुश नहीं है। ऐसा ही मामला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दूसरे जनपद भेजे जाने और कोविड नियमों को अनदेखा करने का सामने आया है। सरकारी बजट बचाने के लिए अधिकारियों ने कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा दी।

दरअसल मामला खंड विकास मुख्यालय से जुड़ा है। बृहस्पतिवार को ब्लाक मुख्यालय से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की चार टीम बनाकर 45 दिन के लिए जनपद हापुड़ के भोजपुर में समूह बनाने के लिए भेजा गया। इस दौरान न सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा गया है और न ही सैनिटाइजर, मास्क की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात की गई तो उन्होंने सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध न कराए जाने की बात की। इस संबंध मेें बीडीओ राहुल वर्मा का कहना है कि यदि ऐसा हुआ है तो मामला गंभीर है। प्रकरण की जांच कर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं ब्लाक मैनेजर मनोज का कहना था कि उच्चाधिकारियों ने बजट का ध्यान रख महिलाओं को भोजपुर रवाना करने के लिए कहा गया था। उधर एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना था कि यह मामला गंभीर है, इसको दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed