{"_id":"62b215f7677ee86af90a76a0","slug":"message-of-healthy-living-given-on-yoga-day-baghpat-news-mrt5938475132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थाओं समेत अन्य जगहों पर स्वस्थ रहने को योग किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थाओं समेत अन्य जगहों पर स्वस्थ रहने को योग किया
विज्ञापन
योग दिवस पर दिया स्वस्थ रहने का संदेश
बागपत/बड़ौत/छपरौली/अग्रवाल मंडी टटीरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षण, सामाजिक एवं अन्य संस्थाओं द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। सभी को स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने के लिए जागरूक किया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बागपत में इंद्रदेव इंस्टीट्यूट में सचिव विजयपाल यादव, राजेंद्र यादव, राहुल कुमार, चंदन कुमार, सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज के सभी संकाय में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. इंद्रा देवी, डॉ. राजलक्ष्मी, राकेश आर्य, डॉ. गौरव चौहान, सुशील, डॉ. वरुण मौजूद रहे। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अमित तेवतिया के निर्देशन में यौगिक क्रियाएं कीं। प्रमोद पंवार, हरेंद्र पंवार, अवध कुमार, संजय मौर्य मौजूद रहे। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में योग शिविर में एनसीसी के दीपक तोमर ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। अरुण शर्मा, वरुण शर्मा, दीपक पांचाल, सुमित शर्मा मौजूद रहे।
स्यादवाद इंस्टीट्यूट में मुख्य अतिथि रामपाल सिंह नेहरा व योगाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर चेयरमैन नगेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, धमेंद्र कुमार, मीनाक्षी बिस्ट मौजूद रहे। निवाड़ा गांव में परमजीत विश्वकर्मा ने युुवाओं को यौगिक क्रियाएं कराकर योग के फायदे बताएं। मनीष, यशवीर, आकाश, सागर, ऋतिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी के सरस्वती शिशु मंदिर, फूलवती इंस्टीट्यूट, सरदार पटेल इंटर कालेज बली-मेवला में भी योग शिविर लगाकर योगाभ्यास किया गया। उधर, बड़ौत में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. किरण गर्ग, डॉ. महेश कुमार मुछाल, भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में नगरपालिका के गांधी पार्क में राजेंद्र जैन, वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट, राजकुमार रुहेला, भारतीय योग शाखा दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में पालिका चेयरमैन अमित राणा, वकीलचंद जैन, वरदान, डॉ. सुनीता जैन, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय में सचिव डॉ. प्रदीप जैन, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राव फारूख, प्रधानाचार्य अजय शर्मा, हिमालयन ग्रुप ऑफ कॉलेज में आदेश राणा, अमित तोमर, वनस्थली पब्लिक स्कूल में संजय जैन, हर्षित जैन, माउंट लिटरा स्कूल में संस्थापक हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, डायरेक्टर हिमांशु जैन, चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में सचिव डॉ. मनीष तोमर, रवि शास्त्री, सारथी फाउंडेशन के अलावा नगर व देहात क्षेत्र में घर-घर लोगों ने योग किया।
उधर, छपरौली क्षेत्र के ककौर कलां, निर्माणाधीन यमुना पुल के पास, ख्वाजा नंगला में केनरा बैंक में योग शिविर हुआ। शिविर में क्षेत्रीय प्रबंधक अश्वनी कुमार, ग्राम प्रधान राहुल कुमार, पूर्व प्रधान करण शास्त्री, महावीर सिंह, विकास कुमार, आरआरडी उपाध्याय मौजूद रहे। दोघट क्षेत्र के जूनियर स्कूल इदरीशपुर, जनता इंटर कालेज दोघट, टीकरी, निरपुड़ा, पुसार स्टैंड, देव पालिक स्कूल भड़ल, सनबीम पब्लिक स्कूल, प्राथमिक स्कूल व घरों में भी जगह जगह योग कराए गए। इस मौके पर राजीव राणा, दीपेश जैन, हरीश कुमार, विकास मलिक, लोकेश शर्मा, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
बड़ौत में सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से रेलवे कॉलोनी पर आयोजित शिविर योग आचार्य सत्य प्रकाश ने योग के लाभ बताए। शिविर में सुदेश पाल, वेलफेयर की अध्यक्ष वंदना गुप्ता, रेनू गुप्ता, गीता रानी, शालु गुप्ता, सीमा अलाहवत, सुमन जैन मौजूद रही। उधर, जौहड़ी गांव में दादी चंद्रो शूटिंग रेंज पर योग शिविर का आयेाजन किया गया। इसमें शूटरों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर कोच सुमित राठी, विनोद तोमर, कोच वाजिद अली मौजूद रहे। संवाद
बागपत में भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र सरदार पटेल इंटर कालेज में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बृजेंद्र, पवन शर्मा, बालेश्वर भाटी प्रधानाचार्य नवाब सिंह आदि मौजूद रहे।
छात्रों को कराया आसनों का अभ्यास
बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अजय गोयल व प्रधानाचार्य अमित गुप्ता ने किया। योग शिक्षक राजीव कुमार ने छात्रों को योगाभ्यास कराया। अमीनगर सराय मंडल के शक्ति केंद्र पूठड व सैडभर में दुर्गा मंदिर प्रांगण में मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय के नेतृत्व में योग कराया गया। जय सागर कन्या इंटर कालेज में छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। बिनौली के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में आरएसएस की शाखा की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक ड़ा. यशवीर आर्य के निर्देशन में स्वयं सेवकों व ग्रामीणों यौगिक क्रियाएं कीं।
मदरसे में बच्चों ने किया योग
चांदीनगर। रटौल के मदरसा मोहसिन उलूम में मोहतमिम अब्दुल रहीम व प्रबंधक डॉ. जाकिर हसन बच्चों को योगाभ्यास कराया। मौलाना शफीक, मौलाना महमूद, शोएब, शाहिद , हाफिज उमर, मौलाना कासिम, रियाजुल, हाफिज मीनू, साहिल, वसीम, शोएब, फैज, मौजूद रहे।
योगासन करने का संकल्प लिया
खेकड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खेकड़ा नगर के अलावा जिला कारागार, एमएम डिग्री कालेज, जैन गर्ल्स डिग्री कालेज, स्वास्थ्य केन्द्र, परिषदीय स्कूल व सरकारी कार्यालयो में योग शिविर का आयोजन हुआ। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को योग कराया। शिविर में भाग लेने वाले लोगों ने रोजाना योगासन करने का संकल्प लिया। संवाद