फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Message given to stay healthy with bicycle rally

साइकिल रैली से स्वस्थ रहने का संदेश दिया

Thu, 04 Feb 2021 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Message given to stay healthy with bicycle rally
बड़ौत। जेवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई का एक दिवसीय शिविर बृहस्पतिवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि निगम की देखरेख में ईश वंदना, लक्ष्य गीत व राष्ट्रीय सेवा योजना गीत के साथ शुरू हुआ। प्रथम सत्र में डॉ. रश्मि निगम के नेतृत्व में स्वयं सेविकाओं ने चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव मनाया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. सतीश चंद शर्मा ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयं सेविकाओं ने बिजरौल रोड, अग्रसेन मूर्ति, खत्री गढ़ी चौराहा, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, दिल्ली बस स्टैंड आदि मुख्य मार्गों पर साइकिल रैली निकालकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में डॉ. रश्मि निगम ने नारी शक्ति एवं नारी सम्मान पर प्रकाश डाला। इसके बाद नारी शक्ति व नारी सम्मान पर आयोजित गोष्ठी में स्वयं सेविकाओं ने विचार रखे। जिसमें नैंसी प्रथम, अनमता खान द्वितीय व ईशा शर्मा तृतीय स्थान पर रही। लघु नाटिका में अनमता खान, दीपिका पांचाल, ईशा शर्मा, अंजली, इकरा, स्वाति ने प्रतिभाग किया। शिविर को सफल बनानें में डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. मौजपाल, डॉ. रवींद्र कुमार, डॉ. गीता रानी, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. एसएस राठी, डॉ. अनुपम तिवारी, डॉ. मुकेश, डॉ. सौरभ, नितिन, कृष्णपाल, इकबाल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed