फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meritorious honored

मेधावियों को किया सम्मानित

Sat, 23 Jul 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Meritorious honored
बागपत के एनएस पब्लिक स्कूल काठा में मेधावी छात्रा रिया चौधरी को ट्राफी देकर सम्मानित करते प्रबं? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। सीबीएसई का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद शनिवार को स्कूलों टॉपरों का ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन

एनएस पब्लिक स्कूल काठा के प्रबंधक आनंद चौधरी ने बताया कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में स्कूल की छात्रा रिया चौधरी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाणिज्य वर्ग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिया के पिता यशपाल ड्राइक्लीन की दुकान चलाते हैं और माता सुषमा गृहिणी है। रिया आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। शनिवार को स्कूल में टॉपर रिया चौधरी को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा एनएस पब्लिक स्कूल के कुणाल चौधरी ने 98 प्रतिशत के साथ विज्ञान वर्ग में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया और अंजलि ने वाणिज्य वर्ग में 97.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक आनंद चौधरी ने कहा कि परीक्षा में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। इस मौके पर रामसेवक शर्मा, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, श्याम रतन, विक्रांत दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ स्कूल में टॉपरों को सम्मानित किया
इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में 12वीं की परीक्षा में कला वर्ग की टॉॅपर सुभि जैन और दसवीं की जिला टॉपर वर्णिका नैन को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबंधक अजय चौधरी ने बताया कि सुभि जैन ने 12वीं की परीक्षा में कला वर्ग में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10वीं में वर्णिका नैन ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल की ओर से दोनों मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर स्कूल के निदेशक अक्षय चौधरी, अविका चौधरी, प्रधानाचार्या मेघना दहिया, दीपक तोमर, कुलदीप शर्मा, संदीप कटारिया, प्रदीप शर्मा, विमल मिश्र, अरविंद कुमार, अमित धामा, प्रशांत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
दोघट। निरपुड़ा गांव की वंशिका राणा ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में मुजफ्फरनगर में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। शनिवार को स्कूल के प्रबंधक रवि चौधरी ने छात्रा के घर पहुंचकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अजब सिंह, डॉक्टर लोकेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

उधर सनबीम पब्लिक स्कूल में भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबंधक संजीव कुमार और प्रधानाचार्य दीपक जैन ने बताया कि 12वीं की परीक्षा में स्कूल की दृष्टि और दसवीं में दिव्यांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed