{"_id":"69fc777eda21ca053407d04d","slug":"meritorious-female-students-and-athletes-were-honored-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-151291-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मेधावी छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मेधावी छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जनता वैदिक इंटर कॉलेज में हुआ सम्मान समारोह
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में गुरुवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें मेधावी छात्राओं और खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान एक छात्रा को 75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।
समारोह का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ। हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जानवी जैन को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में तीसरे स्थान पर रहीं अनुष्का और छठे स्थान पर रहीं निष्ठा आर्य को भी पुरस्कार मिले। प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 38 किलो भार वर्ग में पहला स्थान हासिल करने वाली सृष्टि का सम्मान किया गया। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने पर अवनी को 75 हजार रुपये मिले, जिसके लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, कविता चौधरी और प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री ने सभी को ट्रॉफी और सम्मान पत्र दिए। यह समारोह छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर रामबली, सत्यवीर सिंह, उपेंद्र पंवार, ओमपाल सिंह, अनुज कुमार और विकास कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।