फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mercury still at 5, Thithura Baghpat

पारा 5 पर ठिठका, ठिठुरा बागपत

Sun, 07 Jan 2018 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 07 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mercury still at 5, Thithura Baghpat
बागपत में कोहरे के बीच हाईवे पार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे है। पारा पांच डिग्री पर पहुंच गया है। ठंड के कारण ही लोग एलर्जी से पीड़ित हो रहे हैं। ठंड में सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग एलर्जी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में हर रोज एलर्जी से पीड़ित करीब 100 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को दवाई के साथ ही ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


ठंड लोगों के स्वास्थ्य को बिगाड़ रही है। ठंड के कारण हर वर्ग के लोग बीमार हो रहे हैं। ठंड के कारण लोगों के नाक कान और गले में एलर्जी हो रही है। इसी कारण कान में दर्द होने लगता है। इतना ही नहीं धीरे-धीरे सुनना भी बंद हो जाता है। पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। सांकरौद गांव का इमरान को गले में एलर्जी हो रही है। उसका शनिवार को जिला अस्पताल में इलाज हुआ। 

विज्ञापन

 

बागपत निवासी बुजुर्ग हरपाल के अलावा बच्चे सुहान (10), शना (9), याशिका (7) एलर्जी से पीड़ित है। इनका जिला अस्पताल में इलाज हुआ। ईएनटी विशेषज्ञ सुनील कुमार ने कहा सर्दी के कारण लोगों को एलर्जी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इसकी चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग आ रहे हैं। रविवार को दोपहर 12 बजे तक जिला अस्पताल में 55 मरीज आएं। जिला अस्पताल में जुकाम और खांसी के भी मरीज बढ़ रहे हैं। हर रोज 300-350 मरीज आ रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग ही ज्यादा बीमार हो रहे हैं। बच्चे निमोनिया से भी ग्रस्त हो रहे हैं।


ठंड से डौला में  बुजुर्ग की मौत
बागपत। शीत लहर के कारण सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। सर्दी से डौला गांव में 70 वर्षीय मौसम अली की मौत हो गई। कोहरे ने परेशानी में डाला तो, वहीं हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। ट्रेन का सफर अब देरी को होता जा रहा है। बसों का भी यह ही हाल।

फसलों पर ओस की बूंदे भी बर्फ बन गई है। दोपहर में धूप से कोहरा छटा तो लोगों को राहत मिली। सर्दी से जिले के लोग ठिठुर रहे हैं। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने जकड़ा हुआ है। सर्दी का सितर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शीत लहर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

लोग कंपकंपा गए है। ठंड ने लोगों को घर में कैद कर दिया है। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई है। बसों में सफर करना लोगों के लिए कठिन हो गया है। शीत लहर के कारण लोग कंपकंपा गए है। जगह-जगह अलाव जलाकर लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की।


सर्दी इस कदर बढ़ी हुई है कि फसलों पर जमीन ओस की बूंदे बर्फ बनी दिखी। सर्दी के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। डौला गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग मौसम अली की सर्दी के कारण मौत हो गई है। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों ने गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया। परिवार के लोगों का कहना है कि सर्दी लगने से मौत हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed