फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Member of Women's Commission listened to problems

महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं

Thu, 18 Mar 2021 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Member of Women's Commission listened to problems
बागपत के सिसाना गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में समस्या सुनती महिला आयोग की सदस्य कुमारी म? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को सिसाना गांव के प्राथमिक विद्यालय और जीजीआईसी बागपत में महिला जनसुनवाई जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने महिलाओं की समस्याएं सुनकर उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक किया। चौपाल में 56 महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने शब्बो, मनोज उर्फ मन्नू, राकेश सहित अन्य महिलाओं की समस्याओं को सुनकर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिला कल्याण अधिकारी शालू ने बताया कि महिलाएं कोई भी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 1076, 108, 102 और 181 पर कॉल पर सकती है। उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान और महिला सशक्तिकरण के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी दी। बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि ने बाल श्रम, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी हुबलाल, महिला थानाध्यक्ष साक्षी सिंह, बीएसए राघवेंद्र सिंह के अलावा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed