फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mehndi and turmeric ceremony of the Diksha aspirant sisters took place in the presence of Jain saints

Baghpat News: जैन संतों के सानिध्य में हुई दीक्षार्थी बहनों की मेहंदी व हल्दी रस्म

Wed, 15 Jan 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Mehndi and turmeric ceremony of the Diksha aspirant sisters took place in the presence of Jain saints
-नगर में बैंडबाजों के साथ दीक्षार्थी बहनों को रथों में बैठाकर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के ऋषभदेव सभागार में जैन संतों के सानिध्य में मंगलवार को दीक्षार्थी बहन समृद्धि, वागीशा व वंशिका की मेहंदी, हल्दी की रस्म संपन्न कराई गई। यहां काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं इससे पूर्व दीक्षार्थी बहनों को रथों में बैठाकर कर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिला श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।
नगर की जैन स्थानक मंडी में जैन संत विशाल मुनि के सानिध्य में चांदी की पालकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जहां से दीक्षार्थी बहनों को अलग-अलग रथों में बैठाकर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा भगवान महावीर मार्ग, अग्रसेन मूर्ति, डाकघर मार्ग, अतिथि भवन मार्ग, गांधी रोड से होते हुए ऋषभदेव सभागार में पहुंची। जहां जैन संतों के सानिध्य में मेहंदी, हल्दी की रस्म कराई गई। मंगल गीतों के बीच जैन संतों ने दीक्षार्थी बहनों के हाथों पर मेहंदी लगाई। इसके बाद दीक्षार्थियों को मेहंदी व हल्दी लगाने का श्रद्धालुओं को सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित राय जैन ने किया।
विज्ञापन


-धर्म के माता-पिता को किया गया सम्मानित
दीक्षार्थी बहन समृद्धि, वागीशा, वंशिका के धर्म के माता-पिता व परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया। समाज के सभी लोगों ने दीक्षार्थी बहनों के परिजनों द्वारा किए गए इस त्याग और दीक्षार्थी बहनों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं जैन संतों ने भी परिजनों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दीक्षा महोत्सव आज, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आएंगे
नगर के दिगम्बर जैन डिग्री कॉलेज के ए मैदान में बुधवार को दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दीक्षार्थी बहनों को जैन संत विशाल मुनि के सानिध्य में दीक्षा ग्रहण कराई जाएगी। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अपने परिवार के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम से पूर्व दीक्षार्थी बहनों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के काफी संख्या में शिरकत करने की बात कही जा रही है।


-जैन समाज के लोग प्रतिष्ठान बंद कर दीक्षा महोत्सव में करेंगे सहयोग
दीक्षा महोत्सव को लेकर जैन समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समाज के सभी लोग अपने प्रतिष्ठान बंद करके महोत्सव में भाग लेकर अपना सहयोग करेंगे। वहीं नगर में जगह-जगह समाज के लोगों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। नगर को तोरण द्वारों से सजाया गया है। इसके अलावा व्यवस्थाओं के लिए भी समाज के लोग मंगलवार को दिनभर लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed