{"_id":"58efccf94f1c1b9106cf5374","slug":"mehar-par-abba-roothe-bete-ne-kiya-nikah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहर पर अब्बा रूठे, बेटे ने किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहर पर अब्बा रूठे, बेटे ने किया निकाह
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कहानी बिल्कुल फिल्मी है। मेहर की रकम को लेकर नाराज दूल्हे के पिता बारात लेकर घर लौट आए, लेकिन दूल्हे ने समाज के लिए नई नजीर पेश कर निकाह कर लिया। दूल्हे के पिता ने बेटे को जबरन बंधक बनाने की तहरीर दी, लेकिन दुल्हन के साथ एसपी से मिलकर पहुंचे युवक ने कहा उनके पिता का ही खोट है।
बागपत के युवक ने बताया परिजनों ने उसका रिश्ता जनपद हापुड़ के कस्बा पिलखुवा की लड़की से तय किया। आठ अप्रैल 2017 को निकाह के लिए बारात बागपत से कस्बा पिलखुवा में पहुंची। लड़की पक्ष के घर में निकाह की तैयारी चल रही थी, लेकिन मेहर की रकम तय करने को लेकर दूल्हे और दुल्हन पक्ष की बात बिगड़ गई। इसके बाद दूल्हे के पिता ने निकाह कराने से इंकार कर दिया था। आग्रह करने के बाद भी वह सहमत नहीं हुए, लेकिन दूल्हा निकाह करने की जिद पर अड़ गया। हंगामे के बाद पिता वहां से अधिकांश बारातियों को लेकर अपने घर लौट आए। पिता की अनुपस्थिति में युवक ने दुल्हन के साथ निकाह कर लिया। वर्तमान समय में दोनों एक साथ रह रहे हैं।
दूसरी तरफ दूल्हे के पिता ने पुलिस अफसरों से अपहरण कर उसको बंधक बनाकर रखने की शिकायत की। पता चलने पर दूल्हा अपनी पत्नी को साथ लेकर बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर पहुुंचा। उसने पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय को पूरे मामले की जानकारी दी। बाद में पत्नी के साथ लौट गया।