{"_id":"63a347c6c665aa74136ba3d9","slug":"meeting-in-collectorate-heard-the-problems-of-industrial-brothers-baghpat-news-mrt618730797","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कलक्ट्रेट में बैठक, उद्योग बंधुओं की सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कलक्ट्रेट में बैठक, उद्योग बंधुओं की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में उद्यमियों की बैठक लेते यूपी सीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए यूपीसीडा के सीईओ ने बागपत पहुंचकर दो औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण किया। साथ ही कलक्ट्रेट में बैठक कर उन्होंने उद्योग बंधुओं की समस्याओं सुनी और अफसरों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिले में प्रस्तावित निवेश व निवेशकों के लिए भूमि की उपलब्धता पर चर्चा की। उद्योग बंधु अश्विनी शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। सीईओ ने गाजियाबाद यूपीसीडा के परियोजना अधिकारी को सड़क की जांच कर मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
कंडेरा स्थित कंपनी के डायरेक्टर जयदेव ने सड़क बनवाने की मांग की। मयूर माहेश्वरी ने कहा कि उद्योग बंधुओं की समस्याओं का समाधान कराया जाए। सभी औद्योगिक इकाईयों में फायर सेफ्टी उपकरण के साथ अन्य मानक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक निवेशकों को बागपत लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके उपरांत उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में मैसर्स एगेटस एन स्टोन व टेस्टी फूड औद्योगिक इकाईयों का भ्रमण किया। मौके पर यूपीसीडा के परियोजना अधिकारी सीके मौर्य, उपायुक्त अर्चना तिवारी, उपायुक्त श्रीनाथ पासवान, सहायक आयुक्त स्वीटी उपाध्याय, अश्वनी शर्मा, आशीष जैन, विकास चौधरी, दिनेश गोयल, प्रदीप जैन, नावेद, जग्गी मौजूद रहे।
------
सुविधाओं की कमी न रहे
मयूर माहेश्वरी ने कहा कि उद्योग बंधुओं को प्राथमिक सुविधाएं मुहैया कराई जाए। औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाओं की कमी न रहें। जिसमें सड़क, पेयजल व्यवस्था से लेकर स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश दिए।