{"_id":"63f119ada62d7084510e361a","slug":"meeruts-chanchal-and-mathuras-payal-won-wrestling-baghpat-news-c-14-1-123389-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: मेरठ की चंचल और मथुरा की पायल ने जीती कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: मेरठ की चंचल और मथुरा की पायल ने जीती कुश्ती
Sun, 19 Feb 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी के बली गांव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेती हुई
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बली गांव में शनिवार को तीन दिवसीय बाबा बलेराम राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 30 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन मेरठ की चंचल और मथुरा की पायल विजेता रही।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पवन पहलवान भारत भीम, भारत केसरी वरुण पहलवान, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के जोन सेक्रेटरी चतर सिंह, करतार पहलवान, अशोक कुमार, सेंसरपाल तोमर, श्रीपाल बाबा, तरुण पहलवान ने किया। भारत भीम पवन पहलवान व भारत केसरी वरुण पहलवान ने खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता में खेल भावना से प्रतिभाग करने और हार से सबक लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कोच रामशरण यादव बनारस ने बताया कि 65 किलो भार में मथुरा की पायल और वाराणसी की अर्चना बीच कुश्ती हुई। इसमें पायल विजेता रही। दूसरी कुश्ती मेरठ की चंचल और नंदनी नगर, गोंडा की नंदिनी के बीच हुई। इसमें चंचल ने नंदिनी को हराकर कुश्ती जीती। 50 किलो भार वर्ग में जौनपुर की आंचल व गोंडा की चंचल के बीच हुई। इसमें चंचल ने आंचल को हराया। मौके पर अशोक कुमार, महेश कुमार, ब्रह्मपाल, मनोज पहलवान, संदीप पहलवान, विक्की पहलवान, करतार पहलवान, संदीप पहलवान, तरुण पहलवान मौजूद रहे।