फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut national volleyball competition and won the match in the second day Sbga

राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन शबगा अौर मेरठ ने जीते मैच

Mon, 03 Oct 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 03 Oct 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Meerut national volleyball competition and won the match in the second day Sbga
शबगा की बास्केटबाॅल प्रतियोगिता मंे टीमों के उत्साहवर्धन के लिए पहुंची एसडीएम बड़ौत दीपाली कौशिक। - फोटो : अमर उजाला
छपरौली। क्षेत्र के गांव शबगा स्थितराष्ट्रीय इंटर कॉलेज में चल रही राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शबगा ए टीम, शबगा बी टीम, मेरठ और शामली की टीमों में मैच जीते। 
विज्ञापन


   सोमवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन बढ़ाने के लिए एसडीएम बड़ौत भी प्रतियोगिता स्थल पर पहुंची और खिलाड़ियों को मेहनत से आगे बढ़कर भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


    इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मैच शामली और आगरा की टीम के बीच खेला गया। इसमें शामली की टीम ने 74 अंक प्राप्त किए और आगरा की टीम 60 अंक पर ही सिमट गई।  इस प्रकार शामली की टीम ने मैच जीता। दूसरा मैच मेरठ और मुजफ्फरनगर की टीम के बीच खेला गया। इसमें मेरठ की टीम ने 58 और मुजफ्फरनगर की टीम ने 43 अंक बनाए। मेरठ की टीम ने मैच 15 अंक से मैच जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


   इसके बाद शबगा बी टीम और सहारनपुर की टीम के मध्य मैच हुआ। इसमें शबगा की  बी टीम ने 86 अंक और सहारनपुर की टीम को 42 अंक       ही मिले।  मैच शबगा बी टीम ने 44  अंक से मैच जीता। दो दिन तक चले मुकाबलों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित        करने वाली शबगा ए टीम, शबगा बी टीम, शामली और मेरठ की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। 

आयोजनों ने बताया सोमवार को प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच शबगा बी टीम और शामली की टीम के बीच खेला जाएगा और दूसरा मैच शबगा ए टीम और मेरठ की टीमों के मध्य होगा इन दोनों मुकाबलों में जीतने वाली दो टीमों के मध्य फाइनल मैच खेला जाएगा। इस आयोजन में एसडीएम बड़ौत दीपाली कौशिक भी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए पहुंची। इस के आयोजन में मैनेजर धर्मेंद्र पंवार, कोषाध्यक्ष युद्धवीर सिंह, किरन पाल सिंह, शिवकुमार आर्य, हरेंद्र पंवार आदि का सहयोग रहा।

खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान गांव के जूनियर हाईस्कूल में कारगिल में शहीद जितेंद्र सोलंकी की याद में चल रही तीन दिवसीय ऑल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता मेें दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को एनएआर गोरखपुर की टीम ने सीआरपीएफ दिल्ली की टीम को 25-22, 25-19, 15-11 अंक , सीआर हाजीपुर की टीम ने दिल्ली पुलिस की टीम को 25-16, 25-18 अंक, यूपी पुलिस की टीम ने डीएल डब्लू बनारस को 25-17, 25-19 अंक के अंतर से हराया।


पीतमपुरा दिल्ली और ईसीआर हाजीपुर की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच मेें एनआईएस कोच देवेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, लोकेंद्र, जावेद ने रेफरी की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में जिला वॉलीबाल एसोसिएशन बागपत के अध्यक्ष संजीव तोमर, सचिव एवं यूपी पुलिस कोच राजपाल सिंह धामा, ब्लाक प्रमुख प्रवीण तोमर, अनुज मलिक, मोहन कुमार, देशपाल सिंह, विकास प्रधान, अमित सोलंकी, अरविंद सोलंकी, विनोद प्रधान, विशपाल सोलंकी, विपिन सोलंकी, गोविंद, अरविंद, मनीष आर्य, अंकुल, गप्पी, प्रभात, शुभम, सुमित, हर्ष, रम्मी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed