फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Businessman Jumps into Ganga Canal After Dispute with Wife, Search Underway

Meerut: कार पुल पर रोकी, पत्नी से विवाद के बाद कारोबारी ने जानी गंगनहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर

Sun, 26 Jul 2026 12:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Jul 2026 12:44 PM IST
सार

मेरठ के जानीखुर्द में पत्नी से विवाद के बाद 55 वर्षीय व्यापारी ने जानी गंगनहर पुल से छलांग लगा दी। पुलिस और स्थानीय गोताखोर गंगनहर में व्यापारी की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut: Businessman Jumps into Ganga Canal After Dispute with Wife, Search Underway
कारोबारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ निवासी 55 वर्षीय व्यापारी ने शनिवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद जानी गंगनहर पुल से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी रविवार सुबह परिजनों को हुई। पुलिस और स्थानीय गोताखोर गंगनहर में व्यापारी की तलाश कर रहे हैं। परिजन भी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


कार पुल पर खड़ी कर गंगनहर में लगाई छलांग
पुलिस के अनुसार, शताब्दी नगर सेक्टर-1, थाना परतापुर निवासी दीपक जैन रिठानी में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान चलाते हैं। शनिवार रात करीब 10:30 बजे वह अपनी कार से जानी गंगनहर पुल पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कार पुल पर खड़ी की और कुछ देर इधर-उधर घूमते रहे। इसके बाद चप्पलें पुल पर उतारकर गंगनहर में छलांग लगा दी। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें गंगनहर में कूदते देखा और तुरंत जानी थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: UP: सुशील मूछ गैंग के शूटर का एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी विकुल ढेर; हत्या-रंगदारी समेत 36 मुकदमे थे दर्ज

देर रात से तलाश में जुटे गोताखोर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात से ही गोताखोरों की मदद से गंगनहर में तलाश शुरू कराई। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने व्यापारी की पहचान की और रविवार सुबह परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे।

पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दीपक जैन का किसी बात को लेकर पत्नी दीपा से विवाद हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने गंगनहर में छलांग लगाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल गोताखोरों की टीम व्यापारी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed