फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Medicines sent to hospitals falling on Kanwar Marg

कांवड यात्रा को लेकर स्वस्थ्य विभाग अलर्ट, कांवड मार्ग में पडने वाले अस्पतालों में भिजवाई दवाई

Sun, 17 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Medicines sent to hospitals falling on Kanwar Marg
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी तेज कर दी है। यात्रा के दौरान कांवड़ियों को परेशानी न हो इसके लिए कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले सभी अस्पतालों में दवाइयां भिजवा दी गई है। इसके अलावा शासन को दो हजार एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन की डिमांड भेजी गई है। इंजेक्शन मिलने पर सभी अस्पतालों में भिजवाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कांवडियों का आना शुरू हो गया है। कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी कर ली है। कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले कान्हड़ से गौरीपुर तक सभी पीएचसी, सीएचसी और सब सेंटर पर दवाइयां भेज दी है और चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी है। कांवड़ियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दस बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई है। विभाग की ओर से शासन को दो हजार एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन की डिमांड भेजी गई है। बड़ौत सीएचसी में कंट्रोल रूम बनाकर कर्मचारी नियुक्त कर दिया है। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सभी अस्पतालों में दवाइयां भिजवाकर चिकित्सक व कर्मचारी नियुक्त कर दिए है। बड़ौत सीएचसी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। अस्पताल की जानकारी के लिए बार कोड जारी कर दिया है। यात्रा के दौरान कांवडिये क्यूआर कोड को स्कैन कर अस्पताल के बारे में जानकारी ले सकते है। यात्रा के दौरान भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए दस बाइक एंबुलेंस कांवड़ियों को दवाई उपलब्ध कराएगी। विभाग के पास फिलहाल पांच सौ एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन है। विभाग की ओर से शासन से दो हजार और इंजेक्शन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed