फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Medicine kit will be available with election material

मतदान ड्यूटी में पीठासीन अधिकारियों को चुनाव सामग्री के साथ मिलेगी दवाई की किट

Tue, 01 Feb 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Medicine kit will be available with election material
बूथों पर मास्क व सैनिटाइजर के साथ मतदाताओं को कराया जाएगा कोरोना गाइडलाइन का पालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान की ड्यूटी के लिए जाने वाले पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम- वीवी पैट के साथ ही मिलने वाले बैग में चुनाव सामग्री के अतिरिक्त दवा किट उपलब्ध कराई जाएगी। बूथों पर मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई जाएगी और मतदाताओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा।

सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि जिले में 522 मतदान केंद्रों पर 1047 बूथ बनाए हैं। इन बूथों पर दस फरवरी को पहले चरण में मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए नौ फरवरी को ही बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान पीठासीन अधिकारी को ईवीएम-वीवी पैट के अतिरिक्त एक बैग उपलब्ध कराया जाएगा। इस बैग में मास्क, सैनिटाइजर, प्राथमिक उपचार के लिए मरहम पट्टी, बुखार की दवा की किट के अतिरिक्त मतदाता के हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी के लिए रजिस्टर, मतदाता पर्ची, निर्वाचक नामावली, डायरी, लिफाफा, ड्यूटी प्रमाणपत्र, रसीद, पुस्तक, पेंसिल, बॉल पेन, कागज, मुहरबंद के लिए कपड़ा, मतदान सामग्री, ब्लेड, मोमबत्ती, अमिट स्याही, ड्राइंग पिन, चेक लिस्ट, रबर बैंड चुनावी सामग्री उपलब्ध रहेंगी। सभी बूथों पर मास्क व सैनिटाइजर व दस्तानों की व्यवस्था कराई जाएगी और मतदाताओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed