फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Medals won in Yogasan competition, girls honored

योगासन प्रतियोगिता में जीता पदक, छात्राएं सम्मानित

Tue, 13 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Medals won in Yogasan competition, girls honored
अग्रवाल मंडी टटीरी। एकलव्य पब्लिक स्कूल निबाली में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। बड़ौत में हुई जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे स्कूल के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गायत्री देवी डिग्री कॉलेज बड़ौत में दस सितंबर को प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन कराया था। इसमें सब जूनियर बालिका वर्ग में एकलव्य स्कूल की परी त्यागी ने सिल्वर मेडल जीतकर दूसरा और वंशिका सैनी ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। आर्टिस्टिक इवेंट में वंशिका सैनी ने सिल्वर मेडल जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में स्कूल की इशिका, गुड़िया, विशेष, रमन, देव, शगुन व यश ने भाग लिया था। स्कूल के सुशील त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में पदक जीतने पर दोनों छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है। छात्राओं के पदक जीतकर लौटने पर स्कूल की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर योगाचार्य प्रदीप कुमार, सागर, मीनाक्षी, दीपाली त्यागी, रूपा सिंह, प्रियंका, प्रीति, नीतिका, शीतल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed