{"_id":"56f05ff74f1c1b881cf14d8f","slug":"medalist-poem-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक विजेता कविता का स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक विजेता कविता का स्वागत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 22 Mar 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा में कविता का स्वागत करती चेयरमैन
- फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा। भारोत्तोलन खिलाड़ी कविता का नगर में आयोजित सम्मान समारोह में पालिका चेयरमैन ने स्वागत कर कविता को आशीर्वाद दिया।
जनपद बागपत के ग्राम बिजवाडा की कविता तोमर पुत्री ओमप्रकाश भारोत्तोलन की इंटरनेशनल खिलाड़ी है। गत फरवरी माह में असम के गुहवाटी में हुई एशियन गेम में कविता ने 75 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक जीत जनपद का नाम रोशन किया।
सोमवार को सोमवार को नगर के मोहल्ला मुंडाला में आयोजित सम्मान समारोह में कविता देवी को सम्मानित किया। पालिका चेयरमैन नीलम धामा ने कविता का मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर कविता के पति गौरव तोमर ने बताया कविता का चयन कजाकिस्तान में ओलंपिक खेलों के लिए हो गया है। वह 22 अप्रैल को कजाकिस्तान में खेलने जाएगी।
इस दौरान महावीर सिंह, चौधरी रणजीत सिंह, बालकिशन, रणवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, पुष्पेंद्र धामा, डॉ. सुरेंद्र धामा, बब्बल धामा, जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।