{"_id":"6509f26e73608109f10e4a07","slug":"mcd-contractor-murdered-with-a-strong-blow-baghpat-news-c-28-1-bag1001-5374-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एमसीडी के ठेकेदार की कड़े से वार कर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एमसीडी के ठेकेदार की कड़े से वार कर हत्या की
विज्ञापन
- दोस्त ने ही दिया वारदात को अंजाम, बली गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला शव
- पुलिस ने दोस्त को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बली गांव में सोमवार रात एमसीडी के ठेकेदार की दोस्त ने कड़े से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। हत्या में प्रयुक्त हाथ का कड़ा भी बरामद किया।
बली गांव के रहने वाले मैमपाल ने बताया कि उसका भाई पवन उर्फ गुरुजी दिल्ली एमसीडी में ठेकेदारी करता था। वह सोमवार शाम दिल्ली में काम कराकर लौट रहा था। जिसकी रात में हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर मिला। हत्या की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम को भेजा। इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हरचंदपुर गांव के राहुल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार राहुल ने बताया कि वह दोनों दिल्ली से शराब पीते हुए आ रहे थे। वह गांव में जाने लगे तो पवन उर्फ गुरुजी उसके साथ गलत हरकत करने लगा। इस कारण उसने अपने हाथ का कड़ा निकालकर पवन उर्फ गुरुजी पर कई वार किये, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
- पहले ट्रेन और फिर उतरने के बाद पी शराब
पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी राहुल ने बताया कि दोनों शाहदरा से एक साथ ट्रेन में सवार हुए थे। जिन्होंने पहले ट्रेन में शराब पी। इसके बाद अग्रवाल मंडी टटीरी रेलवे स्टेशन पर उतरे और वहां भी शराब पीने के बाद गांव के लिए चल दिए। राहुल ने बताया कि गांव के पास पहुंचते ही पवन उर्फ गुरुजी उसके साथ गलत हरकत करने लगा। जिसको लेकर उसने हाथ का कड़ा निकालकर उसके साथ मारपीट की। पवन की मौत होने के बाद वह भाग गया।