{"_id":"6328b3daeec6767d1a52ee0e","slug":"mason-and-laborer-beaten-up-for-demanding-wages-baghpat-news-mrt6060006153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने पर राजमिस्त्री और मजदूर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी मांगने पर राजमिस्त्री और मजदूर को पीटा
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव के रहने वाले राजमिस्त्री और मजदूर को मजदूरी मांगने पर बंधक बनाकर मारपीट की गई। परिजनों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों को छोड़ा गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट कर जांच शुरू कर दी।
सिंघावली अहीर के रहने वाले राजमिस्त्री दीपक जाटव ने बताया कि वह अपने साथी मजदूर मदन के साथ गांव के ही महेश के यहां मजदूरी कर रहे थे। जहां काफी समय से उन्हें मजदूरी नहीं मिली थी। आरोप लगाया कि रविवार को मजदूरी मांगने पर मकान मालिक महेश, उसके बेटे हर्ष ने उन्हें मकान में बंधक बना लिया और दोनों को लाठी-डंडों से पीटा।
बताया कि शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन वहां आ गए और दोनों को छोड़ा गया। उधर गांव के ही निजी चिकित्सक के यहां घायलों का उपचार कराया। पीड़ित दीपक की तहरीर पर पुलिस ने महेश व उसके बेटे हर्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।