फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Martyrs of Baghpat got respect in Meerut Museum

मेरठ संग्रहालय में बागपत के शहीदों को मिला सम्मान

Sat, 18 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Martyrs of Baghpat got respect in Meerut Museum
मेरठ के संग्रहालय में मौजूद डा अमित राय जैन, इतिहासकार केके शर्मा व अन्य - फोटो : BARAUT
बागपत जनपद के अनाम शहीदों को तीन पैनल मिलने पर इतिहासकारों ने खुशी जताई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। मेरठ के शहीद स्मारक में स्वाभिमान, स्वराज, संघर्ष, संग्राम और संकल्प गैलरी बनाकर स्वतंत्रता संग्राम का गौरवशाली संघर्ष संजोया गया है। इसमें बागपत जनपद के अनाम शहीदों को तीन पैनल मिलने पर इतिहासकारों ने खुशी जताई।
शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय की ओर से करीब दो करोड़ रुपये से मेरठ के संग्रहालय में पांच गैलरी का पुनर्निर्माण कराया गया है। गैलरी नंबर दो में बड़का की लड़ाई, बासौद संग्राम एवं बागपत में क्रांतिकारियों द्वारा नाव का पुल तोड़ना दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि पहली बार जनपद बागपत के निरोजपुर निवासी शहीद अचल सिंह गुर्जर, निबाली निवासी शहीद गुलाब सिंह गुर्जर, बिजरोल निवासी शहीद शाहमल सिंह एवं उनके साथ शहीद हुए हजारों क्रांतिकारियों को दुर्लभ दस्तावेजों एवं ऐतिहासिक संदर्भों के साथ मेरठ संग्रहालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। तीनों पैनल में बागपत के विशेष क्रांतिकारी घटनाओं को तेल चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। बताया कि शुक्रवार को मेरठ के राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय में नवनिर्मित पांच गैलरी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने किया। इस दौरान संग्रहालय की विशेषज्ञ चयन समिति के सदस्य डॉ. अमित राय जैन, डॉ. कृष्ण कांत शर्मा, डॉ. अमित पाठक एवं डॉ. केडी शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बागपत का गौरवशाली इतिहास : डॉ. जैन
डॉ. अमित राय जैन ने बताया कि 2007 में शहजाद राय शोध संस्थान की ओर से आयोजित शहीद नमन यात्रा में इतिहासकारों ने उन स्थलों एवं अज्ञात शहीदों क्रांतिकारियों को चिह्नित किया था, जिनको भुला दिया गया था। वर्तमान में बागपत जनपद के करीब 15 गांवों को शहजाद राय शोध संस्थान के ऐतिहासिक स्थल सर्वेक्षण समिति के इतिहासकारों की टीम ने क्रांतिग्राम / क्रांतिस्थल आदि का दर्जा शहीद स्मारकों की एक श्रंखला स्थापित की है। इसके बाद देश विदेश के 1857 की क्रांति पर शोध अनुसंधान करने वाले लोगों का ध्यान जनपद बागपत की ओर गया। बताया कि क्रांतिग्राम बासौद, बिलोचपुरा, बिजरोल, सिरसली, मलकपुर, निरोजपुर, निंबाली, बली, बुडेढ़ा, बावली, जौहड़ी इत्यादि गांवों के शहीदों का मेरठ संग्रहालय में सम्मान सहित शिलालेख में उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed