फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Martyr's last rites with military honors

खफराना का सैनिक बर्फ में दबने से हुआ शहीद

Mon, 24 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Martyr's last rites with military honors
बिनौली। लद्दाख के द्रास सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात तैनात खफराना गांव निवासी सैनिक अनुज ठाकुर बर्फ में दबने से शहीद हो गए। रविवार को गांव में सैनिक सम्मान के साथ पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

खफराना निवासी अनुज ठाकुर (24) पुत्र अशोक ठाकुर वर्ष 2014 में भारतीय सेना में लांस नायक पद पर भर्ती हुए थे। वे फिलहाल लद्दाख के द्रास सेक्टर में तैनात थे। वह चार दिन पूर्व द्रास सेक्टर में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उनके ऊपर अचानक बर्फ की ढांग गिर गई। जिसके नीचे वह दब गए। वहां तैनात अन्य जवानों ने किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला तथा चंडीगढ़ के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान सैनिक अनुज ठाकुर की मौत हो गई। अनुज के शहीद होने की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को सेना के जवान फूल मालाओं से सजी गाड़ी में अनुज के पार्थिव शरीर को लेकर उसके पैतृक गांव खफराना पहुंचे। यहां उनके घर क्षेत्रवासियों का भारी जनसमूह जमा हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान पिता अशोक, मां, बबीता, भाई मनीष, पत्नी आराधना का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन उन्हें हिम्मत बंधा रहे थे। इसके बाद अनुज की शवयात्रा पूरे गांव की परिक्रमा करने के पश्चात अंत्येष्टि स्थल पहुंची। वहां पर सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। तीन वर्षीय पुत्र श्रेष्ठ ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। शहीद अनुज की शवयात्रा में ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर उर्फ चीकू, नरेंद्र चौहान, ग्राम प्रधान मंथन सिंह, विक्रांत राणा, लोकेश, दीपक, किरण, छोटेराम समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed