{"_id":"6458e130f79e8f6161088396","slug":"married-womans-killer-husband-and-father-in-law-arrested-baghpat-news-c-28-1-bag1001-1060-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विवाहिता के हत्यारोपी पति और ससुर गिरफ्तार\n-पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विवाहिता के हत्यारोपी पति और ससुर गिरफ्तार -पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ललियाना गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बागपत के पुराने कस्बे में रहने वाले जयकिशन ने बताया कि उनकी बेटी रेनू की शादी चार साल पहले ललियाना निवासी मुकेश के साथ हुई थी। शादी के बाद बेटी के दो बच्चे हैं। दहेज में बाइक और पचास हजार रुपये नहीं मिलने पर उसकी बेटी रेनू के साथ मारपीट की जाती थी और रविवार को उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका दिया था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति मुकेश, ससुर जयप्रकाश और सास राजबाला के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों ने मृतका का अंतिम संस्कार किया। इस मामले में सीओ प्रीता सिंह ने बताया कि मृतका के पति मुकेश और ससुर जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया।