{"_id":"65b2d88e058741858a04fd34","slug":"married-womans-body-found-hanging-murder-case-registered-baghpat-news-c-28-1-bag1001-109300-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बालैनी। मुकुंदपुर ओगटी गांव में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मेरठ जिले के गेझा गांव निवासी पूनम की शादी पांच साल पहले मुकुंदपुर ओगटी गांव निवासी अंकित के साथ हुई थी। बुधवार रात पूनम का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मायके वालों को बुलाया। मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका के भाई राजू ने बताया कि ससुराल वाले बार-बार दहेज में रुपयों की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर पूनम के साथ मारपीट की जाती थी। थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति अंकित, सास राजेन्द्री और जेठानी कौशल के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।