फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Married woman strangled to death after beating

यमुना में बच्चे की डूबकर मौत

Fri, 25 Mar 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman strangled to death after beating
बागपत। निवाड़ा के पास यमुना पार करके खेतों में जा रहा बच्चा डूब गया। गोताखोरों को उसका शव कुछ दूरी पर मिला। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

खुब्बीपुर निवाड़ा गांव के रहने वाले कृष्ण का यमुना के पार खेत है। बृहस्पतिवार को उसका 12 वर्षीय बेटा सावन उर्फ काला अपने तीन दोस्तों अरुण, वंश व शिवम के साथ खेतों पर जाने के लिए यमुना पार कर रहा था। इसी दौरान सावन यमुना में डूब गया। उसके तीनों दोस्त डर के कारण घर भाग गए और परिजनों को इस बारे में नहीं बताया। सावन बृहस्पतिवार देर शाम तक भी घर नहीं पहुंचा तो उसके दोस्तों से पूछताछ की गई। उन्होंने सावन के डूबने के बारे में बताया तो परिजनों ने गोताखोरों के साथ यमुना में उसकी तलाश की। उसका शव शुक्रवार दोपहर को मिल गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed