फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Married woman beaten to death, family refuses to perform last rites

Baghpat News: विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों का अंतिम संस्कार से इंकार

Fri, 28 Nov 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten to death, family refuses to perform last rites
शबगा गांव निवासी मृतक महिला दीपा की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
- शबगा गांव की दीपा की सरूरपुरकलां गांव में हुई थी शादी, भाई ने पति, जेठ और सास समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई
विज्ञापन

- दीपा का शव दिनभर घर में रखकर हंगामा करते रहे परिजन, सीओ समेत अन्य अफसरों ने समझाकर अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/छपरौली। शबगा गांव की विवाहिता दीपा (31) की पति गौरव समेत अन्य ने बड़ौत में कार में पहले पिटाई की और उसके बाद बड़ौत के अस्पताल में छोड़कर भाग गए। वहां आए परिजन उसे मेरठ के अस्पताल में लेकर जाने लगे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। दीपा के भाई शिव कुमार ने उसके पति गौरव निवासी सरूरपुरकलां, जेठ दीपक, सास पिंकी, जेठानी अनीता, कुलदीप और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और दिनभर घर में शव रखकर हंगामा करते रहे।
शबगा गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि उसकी बहन दीपा की शादी वर्ष 2022 में गौरव निवासी सरूरपुरकलां के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दीपा पर मायके से पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे और मांग पूरी नहीं होने पर पिटाई की गई। 25 नवंबर को चचेरी बहन की शादी में दीपा, उसका पति गौरव अपने दो दोस्तों के साथ आए हुए थे। शादी से वापस लौटते समय उनकी कार बड़ौत पहुंची तो दीपा ने फोन कर चलती कार में मारपीट करने के बारे में बताया। साथ ही यह भी कहा कि दहेज के पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर पति गौरव अपने दो दोस्तों के साथ अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

विरोध करने पर दीपा की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और बड़ौत के निजी अस्पताल में छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर शबगा से मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए दीपा को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दीपा की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव लेकर मायके वाले बड़ौत कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसके पति गौरव निवासी सरूरपुरकलां, जेठ दीपक, सास पिंकी, जेठानी अनीता, कुलदीप और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शव लेकर शबगा पहुंचे मायके वालों ने हंगामा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की और उसके बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही। इसका पता चलने पर सीओ विजय कुमार तोमर समेत अन्य अधिकारी दीपा के मायके वालों को समझाकर अंतिम संस्कार कराने पहुंचे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके चलते बृहस्पतिवार देर रात तक अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका।
-- दीपा के दो वर्ष व आठ माह के बच्चे
चचेरी बहन की शादी से वापस लौटते समय बड़ौत में चलती कार में पिटाई से घायल दीपा की मौत होने से उसके दो बच्चों के सिर से मां का आंचल छिन गया। दीपा के परिवार में एक बेटा दो वर्ष और दूसरा आठ माह का है।
-- पुलिस को मिली वीडियो रिकाॅर्डिंग
शिव कुमार ने बताया कि जिस समय दीपा की कार में पिटाई की गई, उसने मोबाइल से वीडियो बनाने का भी प्रयास किया। कार में मारपीट की वीडियो भी बनाई गई, जो पुलिस को मिल गई है। उन्होंने जांच में वीडियो रिकाॅर्डिंग भी शामिल करने की मांग की।

-- वर्जन- विवाहिता की हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अंतिम संस्कार के लिए उसके मायके वालों को भी समझाया गया। जांच के आधार पर पूरी घटना में कार्रवाई की जाएगी। - विजय कुमार तोमर, सीओ बड़ौत

शबगा गांव निवासी मृतक महिला दीपा की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

शबगा गांव निवासी मृतक महिला दीपा की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

शबगा गांव निवासी मृतक महिला दीपा की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

शबगा गांव निवासी मृतक महिला दीपा की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed