{"_id":"584c3e674f1c1b732a449ddf","slug":"married-to-put-acid-on-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के लिए विवाहिता पर तेजाब डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के लिए विवाहिता पर तेजाब डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
ऐसिड अटैक
- फोटो : DEMO Pics
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दहेज में कार न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता के ऊपर तेजाब डाला। इतना ही नहीं उसकी फांसी लगाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। किसी तरह उसकी जान बची। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी ढाई साल पूर्व हुई थी। उसके एक बेटी है। उसकी शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन ससुरालवाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे और उससे दहेज की मांग करते हैं। उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते हैं। दहेज में कार न मिलने पर आरोपी ससुरालियों ने उसके शरीर पर तेजाब डाला। जो हाथ पर गिरा। वह झुलस गई। बाद में आरोपियों ने उसकी फांसी लगाकर हत्या करने का प्रयास किया।
शोर मचाने पर वहां पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। इससे उसकी जान बची। उसके मायकेवाले उसे वहां से लेकर आए। उसकी शिकायत पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। जिला अस्पताल में उसका मेडिकल हुआ। केस के विवेचक गजेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।