फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Markets started closing before the sound

आठ बजने से पहले बंद होने लगे बाजार, रही अफरातफरी

Sat, 01 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Markets started closing before the sound
बागपत। कोरोना कर्फ्यू के चलते नगर के बाजार शुक्रवार रात आठ बजने से पहले ही बंद होने शुरू हो गए। इसके चलते आठ बजे तक सन्नाटा छा गया। नगर के मुख्य मार्गों पर भी आवागमन बंद हो गया। पुलिस ने नगर में गश्त कर लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। वहीं, मुख्य मार्गों व राष्ट्रवंदना चौक पर चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले व बेवजह घूमने वालों के चालान किए।
विज्ञापन

तीन दिन का कोरोना कर्फ्यू शुरू होने से पहले ही नगर के बाजारों में दुकानों के शटर गिरने शुरू हो गए। दुकानें बंद होने के नगर के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, यमुना रोड बाजार, पांडव नगर बाजार, पुराना कस्बा, सराफा बाजार में सन्नाटा छा गया। नगर के मुख्य मार्ग कोर्ट रोड, सिसाना रोड, ईदगाह रोड के अतिरिक्त मेरठ-बागपत हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लोगों का आवागमन बंद हो गया। पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गों के अतिरिक्त पुराने कस्बे में गश्त करके लोगों को कर्फ्यू का पालन कराया। नगर के मुख्य मार्गों व राष्ट्रवंदना चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लोग इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आए। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed