{"_id":"645cdc000b3fc3e6370f6d8d","slug":"markets-remained-closed-in-urban-areas-people-were-upset-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-1152-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शहरी क्षेत्रों में बंद रहे बाजार, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शहरी क्षेत्रों में बंद रहे बाजार, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
-जरूरी समानों को भटकते रहे लोग, शाम को मिली थोड़ी राहत
फोटो - 5 की सीरिज
बागपत/बड़ौत। तीन नगर पालिका और छह नगर पंचायत में मतदान के कारण बृहस्पतिवार को बाजार बंद रहा। लोगों को घर के जरूरी सामान की खरीदारी के लिए परेशानी हुई। वहीं डॉक्टरों के क्लीनिक और मेडिकल स्टोर भी बंद रहे, जिससे मरीजों को समस्या झेलनी पड़ी।
निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए बृहस्पतिवार को शहरी क्षेत्रों में बाजार बंद रहे। दुकानें न खुलने के कारण लोग घर के जरूरी सामान के लिए परेशान दिखे। लोगों ने इधर-उधर से सामान की व्यवस्था की। मतदान के कारण सब्जी व दूध की दुकानें भी नहीं खुल सकीं। बागपत के सुधारस, इमरान, फैजान, विक्रम समेत काफी लोग घरेलू सामान लेने के लिए बाजार में पहुंचे, जहां उनको बाजार बंद मिलने के कारण परेशानी हुई। मतदान के बाद बाजार खोला गया तो लोगों ने घर की जरूरत का सामान खरीदा।
-- --
बाधित रही परिवहन व्यवस्था
नगर निकाय चुनाव होने के कारण बृहस्पतिवार को परिवहन सुविधा भी बाधित रही। लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए डग्गामार वाहनों में अतिरिक्त शुल्क देकर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। परिवहन व्यवस्था न मिलने के कारण लोगों ने काफी दूर तक पैदल सफर भी किया। उधर, बसों की कमी के चलते भी यात्री परेशान रहे।