फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Market police post in charge removed on SP's instructions

एसपी के निर्देश पर हटाएं गए बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज

Fri, 14 May 2021 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Market police post in charge removed on SP's instructions
बड़ौत। कफन चोरी प्रकरण में शुक्रवार को नगर के जैन समाज की आपात बैठक दिगंबर जैन कॉलेज के तीर्थंकर महावीर सभागार में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मत्ति से छह सदस्यों की समिति बनायी गयी। उधर बैठक मेें शामिल कोतवाल को भी जैन समाज के लोगों ने तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि प्रकरण में एसपी के निर्देशों पर बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

कफन चोरी प्रकरण में नगर के कपड़ा व्यापारी प्रवीण जैन को झूठे मामले में फंसाए जाने पर नाराजगी जतायी। वक्ताओं ने बताया कि बैठक में मौजूद कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि एसपी के निर्देशों पर बाजार चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक नरेशपाल सिंह को हटा दिया गया है। इस दौरान जैन समाज ने तीन सूत्रीय मांग पत्र कोतवाल को सौंपा। साथ ही उक्त प्रकरण में जैन समाज ने छह सदस्य उच्च स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है। जिसमें धनेंद्र कुमार जैन, डॉ अमित राय जैन, मुकेश जैन, नवीन जैन, संजय जैन व आनंद कुमार जैन शामिल रहे। बैठक में श्वेतांबर स्थानकवासी जैन समाज मंडी के अध्यक्ष शिखर चंद जैन, दिगंबर जैन कॉलेज के अध्यक्ष धन कुमार जैन, जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष संतोष जैन एडवोकेट, जैन समाज के व्यापार मंडलों में प्रतिनिधि नवीन जैन, अंकुर, अनिल जैन, मुदित जैन, अमित जैन, कमल बुक्स आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed