{"_id":"607f10098ebc3e590f3cfb5e","slug":"market-opened-after-two-days-of-lockdown-crowds-thronged-baghpat-news-mrt535329057","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन के लॉकडाउन के बाद खुले बाजार, उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन के लॉकडाउन के बाद खुले बाजार, उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दो दिन के लाकडाउन के बाद मंगलवार को बाजार खुलते ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के बाजार में सुबह से भी लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई, जो देर शाम तक रही। प्रशासन के निर्देशों के बाद भी बाजारों में कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया। लोगों ने बिना मास्क पहले दुकानों से खरीदारी की। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कराया। कोतवाली पुलिस ने सख्ती दिखाई। नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर चेकिंग अभियान चलाकर मास्क का प्रयोग न करने वाले लोगों के चालान किए।
शासन के साप्ताहिक बंदी के निर्देश पर रविवार को और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल व संयुक्त व्यापार एसोसिएशन के आह्वान को नगर का बाजार सोमवार को पूर्ण रूप से बंद रहा। बंदी के दौरान लोगों की जरूरत के सामान जैसे, फल, सब्जी, दूध और मेडिकल स्टोर खुले रहे। बाजार बंदी के चलते लोगों का आवागमन काफी कम रहा। दो दिन की बंदी के बाद बुधवार को बाजार खुलते ही खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाई गई। ग्राहक और दुकानदारों ने मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। दुकानदार भी बिना मास्क के सामान बेचते हुए नजर आए और लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कराया। दुकानों पर लोगों ने एक-दूसरे से सटकर खरीदारी की। फलों और सब्जी के ठेलें पर लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि दो दिन की बाजार बंदी के बाद बुधवार को पुलिस ने सख्ती दिखाई। कोतवाली पुलिस ने नगर के राष्ट्र वंदना चौक के अलावा नगर के मुख्य बाजार बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, गांधी रोड, पांडव रोड पर चेकिंग अभियान चलाकर मास्क का प्रयोग न करने वालों के चालान किए।
ग्राहक छोड़िए, दुकानदारों ने भी नहीं पहने मास्क
कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखकर प्रशासन ने लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। दुकानदारों को मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने और दुकानों पर आने वाले लोगों को गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया। दुकानदारों को बिना मास्क पहने खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को सामान की बिक्री न करने का निर्देश जारी किया। इसके बाद भी बाजार में अधिकांश दुकानदार बिना मास्क के ग्राहकों को सामान देते हुए नजर आए।
विज्ञापन
बिना मास्क पहने घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। - एसपी अभिषेक सिंह, बागपत ।