{"_id":"658c7a555e821db8240b74b8","slug":"many-trains-including-janata-express-delayed-due-to-fog-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-5226-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कोहरे के चलते जनता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कोहरे के चलते जनता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन लेट
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर बुधवार को कोहरे के चलते जनता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन लेट रहीं। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बुधवार को सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस अपनी निर्धारित समय से तकरीबन डेढ़ घंटे लेट रही। इस ट्रेन का बड़ौत स्टेशन पर पहुंचने का समय लगभग आठ बजे है, लेकिन यह ट्रेन साढ़े नौ बजे के करीब स्टेशन पर पहुंची। इस कारण दिल्ली की ओर जाने वाले यात्री काफी देर तक इसका इंतजार करते नजर आए। इसके अलावा इस रूट पर दो से तीन ट्रेन भी आधे से पौन घंटे लेट रही। ऐसे में यात्रियों को निजी वाहनों के साथ-साथ बसों व डग्गामार वाहनों में सफर कर गतंव्य तक पहुंचना पड़ा।
पुनीत, अक्षय, मनोज अनिल, राजेश, पंकज आदि यात्रियों का कहना है कि इस रूट पर ट्रेनों का लेट होना अब आम बात हो गई है। इस कारण हमें अपने गतंव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन मास्टर विपिन शर्मा ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेन लेट हो रही हैं।