{"_id":"63af256e74caad37da679474","slug":"many-planets-are-changing-zodiac-in-the-new-year-baghpat-news-mrt619921445","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नए साल में कई ग्रह कर रहे राशि परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नए साल में कई ग्रह कर रहे राशि परिवर्तन
विज्ञापन
बागपत। नए साल में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। सूर्यदेव 14 जनवरी को रात्रि 8:45 बजे पर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के रात्रि में राशि परिवर्तन होने के कारण मकर संक्रांति का पर्व एवं पुण्य काल 15 जनवरी को मनाया जाएगा। शनिदेव का कुंभ राशि में परिवर्तन होने से जिले का व्यापार बढ़ेगा और मंगल भी उत्तम फल देगा, जबकि शनि का राशि परिवर्तन पश्चिमी देशों के लिए शुभ नहीं रहेगा। 16 जनवरी से वैवाहिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा, जो नौ मार्च तक चलेगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि शनि देव 26 मास के बाद 17 जनवरी को रात्रि में आठ बजकर दो मिनट पर कुंभ राशि प्रवेश करेंगे और अगले 26 महीने तक इसी राशि में रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति 22 अप्रैल को प्रात: पांच बजकर 15 मिनट पर मेष राशि में और राहु व केतु 30 अक्तूबर को दोपहर 2:20 बजे पर अपनी राशि बदलेंगे। राहु मीन और केतु कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का लोगों पर शुभ और अशुभ दोनों का प्रभाव पड़ेगा। 2023 में हो रहे ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर बागपत पर भी पड़ेगा। बागपत की प्रभाव राशि वृष है। इस राशि के स्वामी शुक्र पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। जिससे यह वर्ष बागपत के लिए उपलब्धि भरा होगा।
17 जनवरी को शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे जिला व्यापार, खेल व प्रशासन के मामले में आगे रहेगा। इस वर्ष बागपत के इतिहास का सबसे उत्तम वर्ष होगा। मंगल का प्रभाव भी इस वर्ष जिले के लिए उत्तम है। इस वर्ष कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
गांवों में भी विकास की नई परिभाषा लिखी जाएगी। राहु मेष राशि से निकलकर 30 अक्तूबर माह में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह स्थिति भी बागपत को आय और जनता के लिए शुभ कारक रहेगी। राजनीति एवं कूटनीति क्षेत्र में भी बागपत विशेष उन्नति करेगा।
राहु की स्थिति एवं शनि का राशि परिवर्तन बागपत के लिए लाभकारी साबित होगा। जून 2023 के बाद मेडिकल क्षेत्र में भी विशेष विकास होने का योग बनेगा। राहु ग्रह का प्रभाव मेडिकल के लिए उत्तम है। नए अस्पताल, दवाइयों की फैक्टरियों के साथ ही शिक्षा क्षेत्र में भी विशेष उन्नति का योग बनेगा।