फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Many offices in DM inspection were found empty

डीएम कोनिरीक्षण में कई दफ्तर खाली मिले  

Fri, 31 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 31 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Many offices in DM inspection were found empty
बड़ौत ब्लॉक में वरिष्ठ सहायक विनित मलिक से पूछताछ करते डीएम - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को तहसील, ग्राम विकास संस्थान और खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। इससे विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान अधिकांश दफ्तर खाली मिले। डीएम उपस्थिति रजिस्टर समेत अन्य रजिस्टर अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन

 

 जिलाधिकारी हृदय शंकर तिवारी बृहस्पतिवार को प्रात: 10 बजे तहसील पहुंचे और उन्होंने तहसीलदार, एसडीएम दीपाली कौशिक, चकबंदी, आपूर्ति विभाग और आरके कार्यालय का निरीक्षण किया और यहां से उपस्थिति रजिस्टर समेत अन्य रजिस्टर अपने साथ उठा ले गए। इसके बाद वे खंड विकास कार्यालय पहुंचे। वहां भी कार्यालय खाली पड़े थे और वहां मौजूद वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक से पूछताछ की। वहां से भी वे उपस्थिति रजिस्टर व अन्य दस्तावेज उठा ले गए। इसके बाद वे ग्राम विकास संस्थान पर पहुंचे और वहां से भी उपस्थिति रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेज उठा ले गए। डीएम के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी बाद में रजिस्टरों का अवलोकन कर कार्रवाई के निर्देश देंगे। उधर, भाजपा नेता और अधिवक्ता विनोद जैन ने मुख्यमंत्री को कार्यालयों पर भ्रष्टाचार की शिकायत ट्वीटर पर की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed