फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   manrega work stop in 190 villages

190 गांवों में मनरेगा का काम ठप

Sun, 04 Oct 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 04 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
बागपत में पंचायत चुनावों में व्यस्तता के चलते अधिकारियों का ध्यान हटते ही गांवों में मनरेगा का काम पूरी तरह से ठप हो गया। सितंबर की आई मनरेगा की रिपोर्ट में 190 गांवों की प्रति शून्य पाई गई। सबसे अधिक गांव बागपत ब्लाक के हैं। सभी विकास खंड अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है और एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया शुरू होते ही सभी अधिकारी चुनाव कार्यक्रमों में व्यस्त हो गए। गांवों की ओर से ध्यान हटा तो ग्राम एवं ब्लाक स्तर के अधिकारियों ने भी चुनावी बहाना बनाकर काम की ओर से पूरी तरह ध्यान हटा लिया। नतीजा यह हुआ कि सितंबर में जिले के 190 गांवों में मनरेगा का कोई भी काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन


जिनमें बागपत ब्लाक के 38 गांवों में, बड़ौत के 23 गांवों में, बिनौली के 34 गांवों में, छपरौली के 21 गांवों में, खेकड़ा के 19 गांवों में तथा पिलाना ब्लाक के 34 गांव शामिल हैं। काम न कराए जाने पर गांव के गरीब मजदूरों को भी काम नहीं मिल पाया। ग्राम प्रधान अपनी प्रधानी के चुनाव में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के अधिकांश गांवों में मनरेगा की प्रगति शून्य आने पर अधिकारियों का पारा चढ़ गया। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने सभी छह विकास खंड अधिकारियों को नोटिस भेजकर एक सप्ताह में जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed