फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   traffic news

Baghpat News: यातायात व्यवस्था धड़ाम, डग्गामार वाहनों में लटककर किया सफर

Sat, 29 Aug 2026 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
traffic news
बागपत/बड़ौत। परिवहन विभाग ने रक्षाबंधन पर्व पर विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या व फेरे बढ़ाकर यातायात व्यवस्था बेहतर रखने को दावे किए मगर यह दावे हवाई दिखे। शुक्रवार को यात्रियों की संख्या के आगे यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उत,र गई। घंटों तक स्टैंडों पर इंतजार करने के बाद भी बहनों व अन्य यात्रियों को बसें नहीं मिल पाई तो डग्गामार वाहनों में लटककर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दावे किए थे कि बड़ौत से शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, दिल्ली, मेरठ आदि रूटों पर बसों की संख्या के अलावा फेरे भी बढ़ाए गए हैं। इससे रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सके। शुक्रवार की सुबह जैसे ही बा स्टैंडों पर यात्री पहुंचने शुरू हुए तो मिनटों में बसें भरनी शुरू हो गई। एक के बाद एक बस रवाना होने के बाद यात्रियों को स्टैंडों पर बसें नहीं मिलीं।
विज्ञापन

नगर की बावली चुंगी बस स्टैंड पर अमन, संदीप, कविता व राखी आदि का कहना था कि स्टैंड पर बसें नहीं मिल पाईं, जिनके इंतजार में यहां पर घंटों तक इंतजार करना पड़ा। मजबूर होकर डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इनमें भी जगह नहीं मिल रही है और लटककर सफर करना पड़ रहा है। इसके अलावा बागपत में राष्ट्र वंदना चौक, मेरठ स्टैंड, बड़ौत में छपरौली चुंगी, दिल्ली बस स्टैंड चौराहा, बिजरौल रोड स्थित लोहड्डा पुलिया पर यात्रियों को बसों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इस तरह बहनों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों में भी सीट के लिए रही मारामारी
अग्रवाल मंडी टटीरी। रक्षाबंधन पर्व पर बसों के अलावा ट्रेनों में भी सीट के लिए यात्रियों में मारामारी रही। सीट नहीं मिलने के कारण काफी यात्रियों को खड़े होकर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। स्टेशन पर काफी संख्या में यात्री ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। जबकि रेलवे ने पर्व को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए चार स्पेशल ट्रेन चलाई। बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि 004408 शामली से शाहदरा जाने के लिए बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर सुबह 9:30 बजे आई, जबकि 004407 शाहदरा से शामली जाने के लिए शाम को 7:15 बजे बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दोनों ट्रेनों में काफी भीड़ रही।
डग्गामार वाहन व ई-रिक्शा चालकों ने खूब वसूला मनमाना किराया
बसों की कमी के कारण डग्गामार वाहन चालकों ने लोगों से मनमाना किराया वसूला क्योंकि समय पर गंतव्य तक पहुंचना लोगों की मजबूरी थी और इसके अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था। वहीं रोहित, मंजू, सनोज आदि का कहना था कि जिन रूटों पर बसें नहीं चलती वहां पर ई-रिक्शा चालकों ने दोगुना से अधिक किराया वसूला। मनमाना किराया वसूलकर खूब चांदी काटी।

मैं खेकड़ा जा रही थी। जब बागपत राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंची तो वहां बस नहीं मिली और बस के लिए डेढ़ घंटे का इंतजार करना पड़ा। भाई के घर दोपहर 12 बजे तक पहुंची।
-अंजू, अमीनगर सराय

भाई के घर दिल्ली जाना था। एक घंटे तक बागपत में बस का इंतजार करना पड़ा और जब बस नहीं आई तो कार बुक करने के बाद दिल्ली जाना पड़ा, जिससे काफी परेशानी उठानी पड़ी।
-वैशाली, पुराना कस्बा बागपत
बुढ़ाना जाने के लिए बस पकड़ने के लिए बावली चुंगी स्थित बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां एक भी बस नहीं थी। इसके बाद वहां करीब आधा घंटे तक बस का इंतजार नहीं किया, मगर बस नहीं आई।
-मोहित
मुझे बड़ौत से छपरौली जाना था, मगर छपरौली चुंगी पर काफी इंतजार करने के बाद बस नहीं मिली। इसके बाद डग्गामार वाहन में दोगुना किराया देकर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

-राकेश कुमार

वर्जन
रक्षाबंधन पर्व पर लगभग सभी रूटों पर बसों की संख्या व फेरे बढ़ाए गए थे ताकि यात्रियों को परेशानी न हो सके। यात्रियों की भीड़ काफी हो गई थी, इसलिए कुछ रूटों पर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed