फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   manorogion ko chinhit karne ke nirdesh diye

मनोरोगी को चिन्हित कर इलाज दिलाएं आशा : डॉ. ताहिर

Fri, 11 Oct 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
manorogion ko chinhit karne ke nirdesh diye
मनोरोगी को चिन्हित कर इलाज दिलाएं आशा : डॉ. ताहिर
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। शहर में स्थित सीएचसी परिसर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें जीवन शैली में परिवर्तन को रोगों का कारण माना गया। इसमें डॉ. ताहिर ने कहा आशा मनोरोगी को चिन्हित कर सीएचसी उपचार दिलाए।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बृहस्पतिवार को खेकड़ा शहर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस साल डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य प्रोत्साहन और आत्महत्या रोकथाम को थीम बनाया है। उन्होंने कहा कि जीवन शैली में बडे़ बदलाव की जरूरत है। जिसके लिए परिवार के लोगों को भी ऐसे लोगों की मदद करनी होगी। अधीक्षक ने आशा से मानसिक रोगियों को चिन्हित कर सीएचसी पर उपचार दिलाने के निर्देश दिए। गोष्ठी में फार्मेसिस्ट धर्मेंद्र सिंह, बीसीपीएम शशि चौधरी, आशा संगिनी भावना, मंजु, बबीता, मितलेश, मधु, सीएचओ विजयपाल, मोहन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed